Tuesday, March 15, 2022

 

संघ के बारे में .........

आज पूरी दुनिया में शिक्षक जनविरोधी शिक्षा नीतियों और कारपोरेट शिक्षा सुधारों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं और बुलंद आवाज में कह रहे हैं कि एक जनपक्षीय सार्वभौमिक-सार्वजानिक शिक्षा व्यवस्था संभव है !

TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार ऐसे ही एक बदलावकामी शिक्षक आन्दोलन का नाम है जो शिक्षक अधिकारों की रक्षा व पुरे बिहार के स्कूलों में जनपक्षीय शिक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट फ्रेंडली स्कूल्स को बनाने के संघर्ष में मजबूती से खड़ा है! संघ की नींव वर्ष 2012 में TET-STET उत्तीर्ण आवेदकों ने उस समय रखी, जब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्‌ के मानको पर, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, शिक्षकों की बहालियाँ प्रारंभ हुई ! एक ऐसे समय में जबकि TET-STETउत्तीर्ण अभ्यर्थीयों की बड़ी तादाद बहाली के लिए सड़कों पर लड़ रही थी, पूर्व से कार्यरत सारे शिक्षक संगठन इनके संघर्षों से कन्नी काटते रहे ! अहर्ता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद बहाली के लिए संघर्षरत नौजवानों-नवयुवतियों ने सबसे पहले “TET-STET उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ” बनाया और श्रृंखलाबद्ध आंदोलनों के जरिये अपनी बहाली सुनिश्चित की ! अब भी बहुत सारे अभ्यर्थी बहाली से वंचित हैं और TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पुरे शिद्दत के साथ तमामTET-STET ऊत्तीर्ण आवेदकों के बहाली की लड़ाई को आगे बढा रहा है ! दुर्भाग्यजनक पहलु यह है की शिक्षकों की रहनुमाई का दंभ भरनेवाले आधा दर्जन से अधिक शिक्षक संगठन इस सवाल पर एक लफ्ज भी बोलना उचित नही समझते ! बहरहाल एक ऐसे दौर में जबकि शिक्षा के ऊपर कार्पोरेट हमले तेज हुए हैं एवं लोककल्याणकारी राज्य का पूरा ढांचा बाजारकल्याणकारी राज्य में तब्दील हो रहा है, सरकारें कारपोरेट की रिमोट से संचालित हो रही है और पूरी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली ध्वस्त होने के कगार पर है संघ जनपक्षीय शिक्षा व्यवस्था के संघर्ष को आगे बढाने का अपना संकल्प लिए हुए हमारे बीच है !

अपनी स्थापना के समय से ही समतामूलक शिक्षा, श्रमिक अधिकारों की रक्षा, समानता और सम्मान, एवं सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बचाने के संघर्ष में संघ बिहार में शिक्षकों को, लामबंद किया है ! आती जाती हुई सरकारों ने शिक्षा को बाजार की चीज बनाकर, उसका व्यापार करने की, जिस नवउदारवादी शिक्षा नीति का आगाज किया है उसे सभी सत्ताधारी दलों द्वारा बखूबी अपना लिया गया है, और इन कोशिशों के खिलाफ  TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ जोरदार खिलाफत कर रही है! समान स्कूली शिक्षा प्रणाली के लिए , समान काम को समान वेतन के लिए , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए, और शिक्षकों को सम्मान के लिए संघ चौतरफा संघर्ष कर रही है ! तमाम पुनरोत्थानवादी व संकीर्णतावादी विचारों के विरुद्ध , वैज्ञानिक शिक्षा ,व्यापक लोकतांत्रिक भावना , समानता, सम्मानजनक रोजगार, विश्वबंधुत्व, और मानवीयता के लिए संघ प्रतिबद्ध है ! जुलुस, प्रदर्शन, सेमीनार, नुक्कड़ नाटक, फिल्म प्रदर्शन, विचार मंचों और पोस्टर प्रदर्शनों के जरिये संघ अपने पर शिक्षक समुदाय की रचनात्मकता को अभियक्त करते हैं ! TET-STET ऊउत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के संघर्षों का हिस्सा बनिए, सार्वभौमिक शिक्षा का एक नया तसव्वुर गढ़ने के लिए, समान काम को समान वेतन के लिए और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए, समतामूलक शिक्षा प्रणाली लाने को चल रहे शिक्षक आन्दोलन को मजबूत बनाइये |

No comments:

Post a Comment